logo

STF : बिहार का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल शंकर STF के हत्थे चढ़ा, टीम ने यूपी में दबोचा

बिहार का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल शंकर STF के हत्थे चढ़ा, टीम ने यूपी में दबोचा

 


पटना.

50 हज़ार के इनामी अपराधी शंकर यादव उर्फ शंकर राय को बिहार STF ने उत्तर प्रदेश में पकड़ लिया है। 3 सालों से बिहार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।  आपको बता दें कि वर्ष 2019 से ही शंकर यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगी हुई थी। शंकर मूलरूप से बिहार का रहने वाला है लेकिन काफी वक्त से अलग-अलग प्रदेशों में छिप रहा था। शंकर को मुगलसराय से गिरफ्तार कर लिया गया। 

क्राइम पर लग सकेगा लगाम
गौरतलब है कि शंकर यादव का केस बिहार एसटीएफ को सौंप दिया गया था। शंकर के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना, श्रीकृष्णापुरी थाना और पाटलिपुत्र थाना में कुल मिलाकर 9 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी से बिहार में काफी हद तक क्राइम पर काबू पाने में मदद मिलेगी। यही नहीं, कई मामलों का खुलासा भी हो सकेगा। 

कुख्यात अपराधी है शंकर
बता दें कि तकरीबन 3 साल पहले शंकर  ने बुद्धा कॉलोनी में रवि नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वो पटना से फरार हो गया था। शंकर तब से ही लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। बिहार पुलिस ने मामले को एसटीएफ को सौंप दिया था।